Padhai me man kaise lagaye study me man kaise lagaye

पढ़ाई में मन कैसे लगाये
How to Concentrate on Studies
क्या आपका मन पढाई में कम लगता है तो यहाँ पर हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के कुछ आसान तरीक़े बताएँगे जिसे फॉलो करके आप अपनी टेंशन को गुड बाय कर देंगे।आज के इस वतावरण में पढाई से ध्यान हटने का एक साधारण सा कारण होता और वो है मन का विचलित(distract)होना।
जो चीजें इस समय में विचलित करती हैं वो हैं सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, दोस्त, परिवार आदि। जिन बच्चों के अच्छे नंबर आते है या जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफल होता है उनमें एक कॉमन अच्छाई होती है वे बिना आलस्य के बस लगे रहते है, और उनकी लगन उन्हें आगे रखती है।
एकाग्रता को बढ़ाने के लिए अपने पढ़ाई के तरीकों में बदलाव लाओ। एक इफ़ेक्टिव स्टडी प्लान पढ़ाई को आसान और मज़ेदार बना देती है और जब पढ़ाई मजेदार लगने लग जाती है तो परिणाम भी इच्छानुकूल आता है।
कुछ Best Tips इस प्रकार है

1.सही जगह चुनें
Choose the Appropriate Place for Studies
पढाई पर परिवेश और वातावरण का असर पड़ता है इसीलिए पढाई में ज्यादा ध्यान बनाये रखने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है।
कुछ चीजों का ध्यान रखें, जैसें–
ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड ना हो।
किताबों को व्यवस्थित ढंग से रखने की सुविधा हो।
एक ऐसा जगह ढूंढें जाना पर शांत वातावरण हो।
बैठने के लिए एक अच्छा टेबल-चेयर रखें।
कुछ लोग पढाई करते समय गाना सुनते हैं तो गाने को उतना ही सुने जिससे की आपका मन विचलित ना हो।
कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।

2.नियमित पढाई करे
Regular Studies
किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए पहले योजना बनानी पड़ती है उसी प्रकार पढाई में सफलता के लिए योजना बनाना जरुरी है।
आपको अपनी पढ़ाई करने के लिए योजना या Planning करनी होगी-
पढाई करने के लिए हर दिन का टाइम टेबल बनायें और उसके समय के अनुसार पढाई करें।
पढ़ाई को कभी भी प्रतिदिन के कार्यो से अलग ना समझे।
पढाई करने के लिए हमेशा उत्साहित(Motivate) रहे।
ज्यादा लम्बे तक लगतार पढ़ाई न करे और बीच-बीच में 5-10 मिनट का ब्रेक लें।
आपको किस समय पढ़ना पसंद है या पढ़ने का समय है उस अनुसार अपने समय चार्ट को भी बनाएं।

3.ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर करें
Keep all Distracting Devices Away
अगर आप लम्बे समय तक बिना विचलित हुए पढना चाहते है तो सबसे पहले सभी ध्यान हाटाने वाली चीजों को दूर रखें। ज्यादातर ध्यान हटाने वाली चीजें होती है मोबाइल फ़ोन, सोशल मीडिया, गेम्स कंसोल, और टेलीविज़न।
शुरुआत छोटी और सोच बड़ी रखो

4.शुरुआत छोटी और सोच बड़ी रखो
Start Thinking Big
शुरुआत में पढ़ाई का समय कम रखो फिर धीरे-धीरे इस समय में बढ़ोत्तरी करो।सोच को बड़ी रखने से और रोजाना के अभ्यास से माइंड भी कंट्रोल होने लगता है। पढ़ाई में मन लगता है और कम समय में ही अच्छी पढ़ाई होने लग जाती है

5.अच्छे से पढ़े
Read Properly
किसी भी चीज को बस पढ़ लेने से कुछ नहीं होता है उसे अच्छे से पढने के साथ सीखना भी ज़रूरी होता है। इससे आप पढ़ते समय बोर भी नहीं और ध्यान भी बना रहेगा।
यहाँ पर कुछ टिप्स दी गयी है-
अपने पढाई के कार्यों को अच्छे से समझते हुए पूरा करने के लिए अपना लक्ष्य तय करें।
अपनी मेहनत के लिए स्वयं को शाबाशी दें और उसी शाबाशी से प्रेरणा लेकर पढाई में और मन लगायें।
हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ जुड़े रहें और खाली समय में अच्छी प्रेरणादायक किताबें पढ़ें।
अपने विचारों और एहसास को अपने दोस्त, परिवार को बताएं और जाने क्या अच्छा है और क्या बुरा l

6.अनुशासित होकर रहें
Be Disciplined
लम्बे समय तक पढाई में अगर ध्यान लगाना है तो अनुसाशन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। अनुसाशन ही वो चीज है जो आपका ध्यान हटने नहीं देता।
जब कभी भी मन विचलित होने लगे उसे रोके और पढाई पर ध्यान दीजिये।
अगर आप नियमित रूप से टाइम टेबल के अनुसार धीरे-धीरे पढाई करेंगे तो आप अपने आप अनुशासित हो जायेंगे।
अगर आपका ध्यान अब भी विचलित हो रहा है तो अपने पढाई के कमरे की दिवार पर एक कागज़ पर लिख कर चिपका सकते है “मैं पढाई के समय मात्र पढाई में ध्यान दूंगा/दूंगी और कुछ भी नहीं करूंगा/करूंगी।
पढाई को मज़ा समझ कर पढ़े ना की किसी बोझ के जैसे।

7.अपनी प्रगति को देखें
Monitor your Progress
पढाई के तरीके को अच्छा करने के साथ-साथ अपनी प्रगति को नोट करते रहना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको प्रेरणा मिलेगी और सफल होने में भी मदद मिलेगी।
अपने आपसे कुछ ज़रूरी सवाल पूछें–
मेरे मुख्य लक्ष्य क्या हैं?
इस सप्ताह में क्या प्राप्त करना चाहता हूँ?
मुझे आज कौन-कौन सा कार्य पूरा करना है?
क्या मेरा टाइम टेबल और तरीके मेरे लिए सही काम कर रहे हैं?
इसमें सुधार लाने के और तरीके क्या हो सकते हैं?

8.अच्छी नींद ले
Get Enough and Good
टाइम से सोने और उठने के कई फायदे हैं। अच्छी नींद सोंना पढाई में मन लगाने का एक बहुत ही बेहतर माध्यम है। जब कोई व्यक्ति अच्छे से सोता है तो उसके हॉर्मोन सही तरीके से रेगुलेट होते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं और शारीर को आराम भी देते हैं जिससे पढ़ते समय चीजें याद करने में मदद मिलती है।
थके हुए शारीर से पढाई पर ध्यान या फोकस करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए जरूरत के हिसाब से प्रतिदिन 7-8 घंटा की नीद जरुरी होती है।

9.अच्छा खाना खाएं
Eat Healthy Food
अच्छा खाना खाने से आप हमेशा तंदरुस्त रहेंगे और आप अपने सभी कार्य भी उत्साहित हो कर कर सकेंगे। अच्छी फल, सब्जियों, और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढती है पढाई में मन भी लगता है।
ज्यादा फैट, मीठा, कार्बोहायड्रेट युक्त खाने से दूर रहें क्योंकि ये आपके शारीर को हानी पहुँचता है।

10.एक समय में एक ही काम करें
Do One Thing at a Time
एक ही समय में एक ही कार्य करने की आदत डाले। ना सिर्फ पढाई में बल्कि हर क्षेत्र मैं यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है।
अपना ध्यान पूरी तरीके से एक ही चीज के ऊपर रखिये।
जब एक काम पूरा हो तभी दुसरे काम पर जाएँ।
एक ही समय में बहुत सारे कार्य करने की कोशिश से सभी कार्यों को अपूर्ण रखना पड़ेगा।
ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवादNilesh Kumar



Very nice student motivational blog
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
DeleteGood maja aagaya
ReplyDeleteGreat Information Best Study Tips
ReplyDeletebahot achhi study tips batayi hai
ReplyDelete